
बकलोह – भूषण गुरुंग
आज जल शक्ति विभाग की और से सिहुंता ब्लॉक के 20 पंचायत के गॉव के लोगो को आर्यन कला मंच चंम्बा की और जल जीवन मिशन जागरूकता अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया। आर्यन कला मंच के कलाकारों के द्वारा टुंडी और कथेट गॉव में गीत संगीत और नुकड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूप किया।
आर्यन कला मंच के सीनियर कलाकर अनूप ने बताया कि उनकी पूरे टीम के कलाकारों के द्वारा गीत संगीत औऱ नुकड़ नाटक के माध्यम से हर घर जल हर घर नल, और जल जीवन मिशन के तहत किस तरह घर बैठे बैठे पानी की गुणबता को जानने के लिए हर पंचायत में पांच लोगों की टीम गठित की गई है। जो कि पानी की गुणबता को जानने के लिये हर पंचायत घर में जल विभाग की और से किट प्रोवाइड किया गए है । जिससे पानी की गुणवत्ता को उसी वक्त जाना जा सकता है।
वही शिवानी ने भी बताया कि घर के पास जो भी जल स्रोत है उसके चारों औऱ साफ सफाई रखे और उंसको सूखने न दे। यदि पानी साफ होगा तो जीवन भी स्वस्थ होगा। और कोई भी बीमारी नही लगेगी।
इस मौके में आर्यन कला मच के सभी कलाकारों मे पप्पू,काजल,हैप्पी शिवानी देवी, अक्षय,शिवानी,विशाल,मीरा ने नुकड़ नाटक के माध्यान से लोगो का खूब मनोरंजन किया।
