ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से अध्यापक नेता के चुनाव में कूदने के एलान से भाजपा में हड़कंप

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से अध्यापक नेता के चुनाव में कूदने के एलान से भाजपा में हड़कंप, राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं महेंद्र पटियाल 

 ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा 

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट के लिए राजकीय अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटियाल ने अपना दावा पेश कर दिया है। जिससे ज्वालामुखी भाजपा में हड़कंप मच गया है।

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक रमेश धवाला ,पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि के अलावा दर्जनभर और टिकट के दावेदार हैं। जो जनता के बीच जाकर अपने लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।

वही अध्यापक नेता महेंद्र पटियाल के भाजपा टिकट के लिए दावा ठोकने से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। ज्वालामुखी भाजपा में हड़कंप मच गया है।

महेंद्र पटियाल ने ज्वालामुखी में अपने समर्थकों सहित पत्रकार वार्ता में बताया की वे जनसंघ ,जनता पार्टी और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के बूथ पालक के रूप में काम कर रहे हैं।

इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जिला संपर्क प्रमुख का दायित्व निभा चुके हैं। अध्यापक रहते हुए हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ देहरा ब्लॉक के 4 बार लगातार अध्यक्ष रह चुके हैं। उसके पश्चात संगठन में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रह चुके हैं ।

प्रदेश में दो बार राजकीय अध्यापक संघ के उपाध्यक्ष पद पर भी उनकी ताजपोशी हो चुकी है। उन्होंने अध्यापक नेता रहते अध्यापकों की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाकर अध्यापक समाज को राहत दिलवाई है।

अध्यापक समाज में उनका नाम बड़े इज्जत से लिया जाता है। उनकी धर्मपत्नी सपना पटियाल वर्ष 2000 में जिला परिषद सदस्य मझीन वार्ड से रिकॉर्ड मतों से चुनी गई थी। जिससे उन्होंने अपना जनाधार और लोगों में लोकप्रियता को दिखा दिया था ।

उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ,अनुराग ठाकुर से उनके अच्छे संबंध है। बे शिक्षा का प्रचार प्रसार करने के बाद रिटायर होने के बाद समाज की सेवा करने के इच्छुक हैं।

जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर अपने आवेदन भेज दिए हैं और मैं ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं और पार्टी यदि उन्हें मौका देती है जो समाज के हर वर्ग का उत्थान करेंगे।युवाओं महिलाओं बुजुर्गों का मान सम्मान बढ़ाएंगे ।

उन्होंने बताया की बह ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र इलाके की सिलह पंचायत से संबंध रखते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हैं और गांव के लोगों की समस्याओं को भलीभाति जानते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का उत्थान होना जरूरी है।

हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा मिले युवाओं को रोजगार मिले, महंगाई पर नियंत्रण हो और स्वच्छ सुशासन लोगों को उपलब्ध कराया जाए। यही उनका संकल्प है ।

उन्होंने जीवन भर ईमानदारी से अपनी हर जिम्मेवरी को निभाया है और निकट भविष्य में भी वे पूरी ईमानदारी लगन और निष्ठा के साथ काम करने का वायदा करते हैं ।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर उनके साथ प्रकाश चंद्र ,रछपाल सिंह, देशराज ,बृजलाल चौहान ,लवलेश ठाकुर, रिबेल भारद्वाज ,अजय ठाकुर, मनीष कुमार ,नवीन शर्मा, रविंदर पटियाल और अन्य लोग उपस्थित थे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...