किसानों ने बांस के सहारे बढ़ाई कमाई

--Advertisement--

Image

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत कई ग्रामीणों ने शुरू किया अपना कारोबार

पालमपुर – नवीन गुलेरिया

कृषि विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का असर प्रदेश के गांव-कस्बों में देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने बांस को ही अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। इससे वे न केवल अच्छी कमाई कर रहे हैं, बल्कि विभिन्न मेलों व प्रदर्शनियों में अपने उत्पाद पहुंचाकर अन्य लोगों को भी इस व्यवसाय को लेकर प्रेरित कर रहे हैं।

जिला कांगड़ा के पंचरुखी में तैनात कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डा. विजय अवस्थी के प्रयासों सेे अब किसानों की तकदीर बदलने लगी है। उन्होंने बताया कि ओडर गांव के मिलाप चंद पुत्र दुनी चंद को इस मिशन के तहत हस्तशिल्प लघु इकाई स्थापित करने के लिए मंजूरी प्रदान की गई थी।

अब मिलाच चंद विभिन्न तरह के बांस उत्पादों जैसे किरड़ा, टोकरा, चंगरे, किल्टा, सुप आदि बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। वह अपने उत्पादों को विभिन्न समारोहों, मेलों व प्रदर्शनियों में ले जाकर दूसरे लोगों को भी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।

गौर हो कि केंद्र सरकार द्वारा पोषित राष्ट्रीय सतत् खेती मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बांस मिशन को प्रदेश में लागू करने की स्वीकृति वर्ष 2018-19 में दी गई थी। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बांस क्षेत्र को बढ़ावा देना, बांस की उन्नत किस्मों की पैदावार बढ़ाना, प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना करना तथा बांस आधारित हस्ताशिल्प के विपणन को बढ़ावा देना है।

वर्ष 2020-21 में जिला कांगड़ा के विकास खंड पंचरुखी में कृषि विभाग द्वारा यह योजना लागू की गई तथा चार हेक्टर भूमि में उन्नत किस्म के पौधे लगाए गए । इनके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...