लंज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

--Advertisement--

Image

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता 

आज लंज के पीडव्यूडी रेस्ट हाऊस में विजय दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बहुत से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व वीजेपी मंडल शाहपुर के पद्दाधिकरियों ने भाग लिया ।

इस मौके पर पूर्व केप्टन शक्ति चंद ने वताया कि पहले सैनिकों को वह सम्मान नहां मिलता था व न ही शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर घर पंहुच पाते थे लेकिन 1999 में कारगिल युद्ध के वाद पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने सैनिकों के प्राथिव शरीरों को घर वाले के पास पंहुचाकर सैनिकों की शहादत को सही में सम्मान दिया था ।

इस मौके पर उन्होने कहा कि कारगिल की लडाई में हमारे यहां के साथ लगती विधानसभा ज्वाली के गांव वलदोया के सैनिक वीर सिंह भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस मौके पर 1971 की लडाई में शहीद शरण सिंह पड्डा के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर पूर्व सैनिक कमल देव मेहरा,वीडीसी मेंवर हवलदार प्रीतम सिंह,कथक सिंह,ग्यान सिंह,सुवेदार कुलविंद्र सिंह भंडारी , सकिना शर्मा पूर्व प्रधान लपियाणा, आशा देवी,तप्ता देवी,पूर्व प्रधान लंज खास रमेश चंद, कृपाल सिंह संधू, गिरधारी लाल,हवलदार मगर सिंह, वलदेव सिंह, उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...