बेटे से कहासुनी के बाद बुजुर्ग ने उठाया ये खौफनाक कदम

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब में 68 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बाता नदी में छलांग लगाकर कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दुर्गा दास निवासी पुरूवाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दुर्गा दास की अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दुर्गा दास ने गुस्से में आकर मैनकाइंड फैक्टरी के नजदीक बाता नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को नदी में छलांग लगाते देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च अभियान चलाया तथा कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। बाद में शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...