प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने भापजा सरकार पर बोला जुबानी हमला

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एव जिला कांगड़ा मीडिया कॉर्डिनेटर केवल सिंह पठानिया ने भापजा सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों की ओर से कांग्रेस पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। भाजपा सरकार अब अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री पर तानाशाही अंदाज से बेहूदा टिप्पणियां की जा रही है।

जिससे प्रदेश की जनता का ध्यान भटक जाए। लेकिन प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की बिदाई के लिए बेताब बैठी है। अब भाजपा के नेता ओर मंत्री कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर झूठे आरोप लगा कर अपनी राजनीति न करे बल्कि प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई ,प्रदेश में बढ़ती विरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, दिन प्रतिदिन लड़खड़ाती कानून व्यबस्था ओर जनता को मूलभूत सुविधाओं से बंचित रखने पर भाजपा सरकार जनता के सामने जबाब दे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल रही है। चुनाव नजदीक आता देख कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए भाजपा नेता अब निम्न स्तर की टिप्पणियों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने पिछले पांच साल में भाजपा सरकार के काले चिट्ठों को जगजाहिर किया है। उनसे भाजपा नेता अब बौखला गए हैं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस मुकेश अग्निहोत्री के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार से नाराज है। हर कर्मचारी संघ सड़कों पर उतर रहा है। अब अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता भाजपा के संपर्क में नहीं है। उल्टा अब भाजपा के लोग कांग्रेस के संपर्क में हैं।
उन्होंने दावा किया कि जिला कांगड़ा से 15 सीटों पर कांग्रेस विजयी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...