150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पिता की मौत व पुत्र की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

जिला मंडी में बल्ह पुलिस थाना क्षेत्र के तहत लेदा-हल्यातर सड़क मार्ग पर घनेहडा गांव के पास एक कार करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।

कार में सफर कर रहे दोनों सवार रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। हादसे में पुत्र घायल हुआ है, जबकि उसके पिता 49 वर्षीय हरि सिंह पुत्र तुलसीराम गांव गहरी तहसील बल्ह जिला मंडी की मृत्यु हो गई है।

जानकारी के अनुसार पिता- पुत्र किसी कार्य को लेकर कार नंबर एचपी 52-0808 के माध्यम से लेदा की तरफ घर से निकले थे कि घनेहडा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज नेरचौक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हरि सिंह की मौत हो गई। हादसे की वजह सड़क पर अचानक पशु आना बताया जा रहा है।

क्या कहते है अधिकारी

नायब तहसीलदार रिवालसर मुरारी लाल शर्मा ने बताया प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है।

वहीं स्थानीय पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...