हिमाचल: होटल में पांच लाख 70 हजार रुपये रिश्‍वत लेते MVI और एजेंट गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस की टीम ने सोलन में आधी रात को होटल में दबिश देकर एमवीआइ (मोटर व्‍हीकल इंस्‍पेक्‍टर) को पांच लाख 70 हजार रुपये समेत पकड़ा है। विजिलेंस ने एमवीआइ समीर दत्‍ता को कैश समेत दबोच लिया। इसके अलावा एजेंट दिनेश ठाकुर को भी पकड़ा है।

बताया जा रहा है वह ट्रक आपरेटर से पासिंग की एवज में पैसे लेता था। विजिलेंस शिमला एसपी अंजुम आरा ने पुष्टि की है। सोलन के एक निजी होटल में एजेंट के माध्‍यम से यह डील हो रही थी। नवंबर 2021 में भी विजिलेंस टीम ने एक एमवीआइ को दो एजेंट के साथ गिरफ्तार किया गया था।

विजिलेंस टीम गुप्‍त सूचना व शिकायत के आधार पर भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। राजस्‍व, पुलिस व परिवहन विभाग में भ्रष्‍टाचार के ज्‍यादा मामले सामने आते रहते हैं। विजिलेंस टीम आए दिन शिकायत व गुप्‍त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...