विधायक विक्रम जरियाल ने जाना अग्निकांड में घायल हुए लोगो का कुशलक्षेम

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक व् भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने नागरिक चिकित्सालय डलहौज़ी का दौरा किया और यहाँ पर उन्होंने ग्राम पंचायत मेल के तहत आते गाँव बासा में हुए अग्निकांड में घायल हुई 66 वर्षीय महिला गोहडी देवी पत्नी करनैल का हालचाल जाना।

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन अन्य मरीजों का भी कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । वहीं मुख्य सचेतक व् भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने नागरिक चिकित्सालय डलहौज़ी में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरिक्षण किया।

बातचीत करते हुए मुख्य सचेतक व् भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने बताया कि वे विशेष रूप से अग्निकांड में पीड़ित महिला का हालचाल जानने आये है । उन्होंने कहा कि घायल महिला के इलाज में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और अग्निकांड से हुए नुक्सान का आंकलन कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

बता दें कि डलहौज़ी थाना के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत मेल के तहत आते गाँव बासा में एक 72 वर्षीय व्यक्ति का रिहायशी मकान बीते कल जल कर राख हो गया। वहीँ मकान की निचली सतह पर गौ शाला थी जो कि जल कर राख हो गई है। घटना में गौशाला में बंधे मवेशियों में एक गाय का बच्चा जल कर मर गया है। वहीँ इस घटना में एक कुता भी जल कर मर गया है । शेष मवेशियों में दो बैल भी व भैंस भी झुलसे हैं।

इस दौरान उनके साथ एसडीएम जगन ठाकुर, तहसीलदार राजेश जरयाल और एसएमओ डलहौज़ी बिपिन ठाकुर भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...