बेटियों के विवाह पर सरकार ने ‘शगुन’ में दिए 2 करोड़

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री शगुन योजना गरीब परिवारों की खुशियों में चार चांद लगाने वाली साबित हो रही है। इस योजना में मंडी जिले में अब तक करीब 650 लाभार्थियों को खुशियों के शगुन के तौर पर लगभग 2 करोड़ रुपये आबंटित किए जा चुके हैं।

जिले की सैंकड़ों लाभार्थियों ने गरीबों की मदद को चलाई प्रदेश सरकार की शगुन योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा चलाई शगुन योजना से गरीब परिवारों की मदद हो रही है। ये योजना सही मायनों में उनके लिए खुशियों का शगुन बनी है।

बता दें, प्रदेश की जय राम सरकार ने पहली अप्रैल, 2021 सेे मुख्यमंत्री शगुन योजना शुरू की थी। इसके तहत सरकार बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 31 हजार रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। शगुन की यह राशि बेटी की हिमाचल से बाहर शादी करने पर भी दी जाती है।

योजना का लाभ लेने को शादी से दोे महीने पहले से लेकर शादी के बाद 6 महीने के भीतर आवेदन किया जा सकता है। धनराशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में डाली जाती है। योजना के लाभ के लिए लड़की की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) मंडी अंजू बाला बताती हैं कि मुख्यमंत्री शगुन योजना का लाभ लेने को नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में लोग उनके कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-223845 पर संपर्क कर सकते हैं।

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी का कहना है कि हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री शगुन योजना जिले में गरीब परिवारों की बेटियों के लिए बड़ी मददगार बनी है। यह प्रयास है कि योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग जिले में पूरे समर्पण से काम कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...