कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भर गए नड्डा, जयराम की जमकर तारीफ, पढ़ें बड़ी बातें

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा दौरे के दौरान नगरोटा बगवां में रोड शो व जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा।

प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार को लाते हैं तो बागवान की तरह हिमाचल खिलेगा। डबल इंजन की सरकार है। विकास की दृष्टि से बदलता हुआ हिमाचल दिख रहा है।

पूरे प्रदेश में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इससे प्रदेश में बदलाव आ रहा है। जिससे आर्थिकी बढ़ेगी व रोजगार सृजित होंगे। जेपी नड्डा ने इन सब बातों के अलावा परिवारवाद और राष्‍ट्रवाद पर विरोध‍ियों के निशाने पर लिया।

नड्डा ने कहा भारत की जनता परिवारवाद से ऊपर उठ गई है और अब राष्ट्रवाद व विकास के साथ पीएम मोदी के साथ खड़ी है। हिमाचल के लिए केंद्र व जयराम ठाकुर ने कई योजनाएं लाकर जनकल्याण किया है। यह बदलता हुआ हिमाचल है, विकास की तरफ बढ़ता हिमाचल है, हर गांव में बिजली, हर जगह के लिए सड़कें हैं।

उन्होंने कहा कि देश के लिए काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, जातिवाद संप्रदायवाद की बात करेंगे, भाई भतीजावाद की बात करेंगे। लेकिन मोदी ने जातिवाद, संप्रदायवाद व भाई भतीजावाद को छोड़कर देश आगे बढ़ाया है। राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया है।

मोदी की सरकार व जयराम ठाकुर की सरकार है यह जवाबदेह सरकार है। समस्याओं को समझकर उसका समाधान करने वाली सरकार है। कांग्रेस ने सिर्फ परिवारवाद व कट्टरवाद के नाम पर बांटने का प्रयास किया है।

जेपी नड्डा ने पूरे भाषण के दौरान पीएम मोदी सहित जयराम ठाकुर की भी बराबर तारीफ की। नड्डा ने जयराम को विपरीत परिस्थितियों में भी काम करने वाला कामयाब मुख्‍यमंत्री बताया। नड्डा की हुंकार ने कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...