मानसिक तौर पर दिव्यांग 22 वर्षीय युवती हुईं गर्भवती, दुष्कर्म का मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिले से देवभूमि हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करने वाला और बड़ा ही हैरान करने वाला दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। मामला जिले के अंतर्गत आते सुंदरनगर उपमंडल में पड़ते दुर्गम क्षेत्र निहरी में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक मानसिक तौर पर दिव्यांग युवती गर्भवती हो गई है।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय इस युवक की कोख में चार माह का भ्रूण पल रहा है। वहीँ, इसके परिवार वालों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इस लेकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती की मानसिक स्थित ठीक ना होने की वजह से वह आरोपी का नाम तक नहीं बता पा रही है।

ऐसे में परिजनों द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई है और पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

बताया गया कि पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ पिछले 14 सालों से बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के अंतर्गत पड़ते निहरी क्षेत्र में रहती है।

वहीँ, युवती की मानसिक स्थित का इलाज शिमला स्थित आईजीएमसी में चलता है। इस बीच बीते मंगलवार को पीड़िता के पेट में अचानक से दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उसका इलाज कराने के लिए उसे आईजीएमसी लेकर आए।

जहां जांच कराने पर इस बात का पता चल कि वह चार माह की प्रेग्नेंट है। इस बात का पता चलने के बाद उसके परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।

इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाकर इसकी शिकायत करते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार द्वारा की गई है। उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, जल्द ही उसे पकड़ भी लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...