तेज रफ्तार बुलेट की टैंकर से टक्कर, दो युवकों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ढांगूपीर थाना डमटाल के इंदौरा-डमटाल मार्ग पर गांव कंदरोड़ी के पास बुलेट पर सवार दो नौजवान युवाओं की ट्रक से टकराकर मौत हो गई है।

यह जानकारी डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार दोपहर बुलेट पर सवार दो युवक अपने घर वाई अटारिया जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कैंटर से इनकी टक्कर हो गई।

टैंकर चालक हरनाम सिंह निवासी पठानकोट की तरफ से आ रहा था। टैंकर चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट सवार युवकों को बचाने का काफी प्रयास किया, उन्होंने कैंटर को अपनी दिशा में दुकानों की ओर मोड़ दिया। हालांकि बुलेट सवार युवा तेज गति से आ रहे थे।

उनकी रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। इसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही यह नई बुलेट खरीदी गई है।

युवाओं की पहचान कुलदीप उर्फ कालू (20) पुत्र गुरुधार सिंह और तुषार (21) पुत्र योदराज, निवासी वाई अटारिया, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

दुर्घटना का समाचार मिलते ही थाना प्रभारी रमेश बैंस अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

बुलेट मोटर साइकिल सवार मृतकों पर आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...