धर्मशाला में पीएम आवास योजना को लेकर कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उत्तर क्षेत्रीय राज्यों के प्रतिनिधियों के लिए एचपीसीए स्टेडियम के सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सुचारू कार्यान्वयन के साथ साथ लाभार्थियों की काउंसलिंग पर भी विशेष बल दिया जाए इसके साथ ही भूमिहीनों तथा बेघर लोगों को भी लाभांवित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक सभी को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ग्रामीण विकास विभाग को बेहतर तरीके से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने कहा कि हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा किया जा रहा है तथा इसकी नियमित तौर पर मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि पात्र परिवारों को लाभांवित किया जा सके।

इस अवसर पर डीडीजी गोया प्रसाद तथा सचिव ग्रामीण विकास विभाग झारखंड डा मुनीष रंजन भी अपने विचार सांझा किए।

इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि तथा बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में आवास योजना के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है।

इसमें राजस्व तथा ग्रामीण विकास विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य भी कर रहा है। इस अवसर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों तथा यूटी से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, सबूत मिटाने की साजिश; दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला क्षेत्र में सड़क किनारे...

तलवारें लेकर घर में घुसे 15 हमलावर, औरतों को भी नहीं बख्शा, खिड़कियां-गाड़ियां सब चकनाचूर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के औद्योगिक शहर पांवटा साहिब का देवी...

हिमकेयर योजना बंद करेगी सुक्खू सरकार, 1000 करोड़ घोटाले का दावा; विजिलेंस जांच के आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान...