रिजर्व फॉरेस्ट में देवदार के 31 पेड़ों का अवैध कटान, 143 नग बरामद

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

वन परिक्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आरक्षित वन कजवा में अज्ञात लोगों ने देवदार के 31 पेड़ों का अवैध कटान कर डाला। वन विभाग की टीम द्वारा कजवा गांव के मंदिर से 143 देवदार के छोटे नग व कड़ियां बरामद की गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, और अज्ञात लोगों के खिलाफ डीआर काटी जा चुकी है।

बताया जा रहा है कि लकड़ी गांव में मंदिर निर्माण के लिए काटी गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई  जा रही थी। काफी अरसे बाद क्षेत्र में एक साथ इतने पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया हैं, और ज्यादातर पेड़ छोटे हैं।

रेंज ऑफ़िसर विद्यासागर ने बताया कि, मंदिर से बरामद देवदार के 143 के करीब नग का वॉल्यूम 6 क्यूबिक मीटर से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि रिजर्व फॉरेस्ट कजवा में देवदार के कुल 31 छोटे-बड़े पेड़ कटे हुए पाए गए।‌

विभाग द्वारा एक 407 ट्रक व पिक-अप के माध्यम से नग बुधवार देर रात संगड़ाह रेंज कार्यालय लाए गए। जागरूकता के अभाव में भी क्षेत्र के विभिन्न गांव में लोग मंदिरों अथवा आस्था स्थलों के लिए बिना अनुमति के देवदार के पेड़ों का अवैध कटान करते हैं और ऐसा करना गलत नहीं मानते।

डीएफओ रेणुका जी उर्वशी ठाकुर ने कजवा से देवदार की लकड़ी बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले की छानबीन जारी है, आरओ से आधिकारिक रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम आरक्षित वन क्षेत्र से लकड़ी काटने वालों का पता लगाने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...