
रैत – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीबीए और बीसीए के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर छात्र – छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में छात्र – छात्राओ ने अपने गायन एवं नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया l स्नेहा(बीबीए), साक्षी (बीसीए) ने नृत्य प्रस्तुत किया l छात्र – छात्राओ ने भारतीय व पश्चिम परिधानों में मॉडलिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया l
इस दौरान मिस्टर फेयरवेल हिमांक(बीबीए), सौरव(बीसीए)
व मिस फेयरवेल का ताज वैशाली (बीबीए), श्रेया (बीसीए)
एवं मिस बेस्ट ड्रेस कोड रितिका (बीबीए)
व मिस्टर बेस्ट ड्रेस कोड हिमांशु(बीसीए),
मिस्टर पर्सनालिटी कनव (बीबीए),
मिस पर्सनालिटी कनिका (बीसीए) को चुना गया l
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण शर्मा विभागाध्यक्ष तथा सभी अध्यापकवर्ग उपस्थित रहे l बीबीए तृतीय वर्ष की वैशाली ने सभी का धन्यवाद किया l
