सभी पात्र लोग मतदाता सूची में अपना नाम करवाएं दर्ज : एसडीएम

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार
एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सदर मंडी रितिका जिंदल ने आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत 33-मंडी विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि जिनकी आयु पहली जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है तथा उन्होंने अभी तक यदि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है, तो वे भारत निर्वाचन आयोग के निरंतर अद्यतन अभियान के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अभियान के तहत शादी, मृत्यु या किसी अन्य कारण से स्थानांतरित अपात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूचि से हटाने के अलावा मतदाता सूचि में पहले से दर्ज मतदाताओं की अशुद्ध प्रविष्टियों को भी शुद्ध किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदनकर्ता निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई वोटर हैल्पलाईन एप या नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं या अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं ।
उन्होंने अभियान के दौरान सभी राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि वे बूथ लेबल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें ।
एसडीएम ने निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश मंे होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 33-मंडी सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण सहयोग प्रदान कर शीघ्र अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाएं ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...