सिविल अस्पताल ज्वाली में नलों की फिल्मी स्टाइल में चोरी

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

सिविल अस्पताल ज्वाली में अज्ञात चोरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में नलकों व वाशबेसिन की टूटियां चुराने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने अस्पताल परिसर के वाशबेसिन व नलकों की करीबन 15 टूटियां चुरा लीं हैं। अज्ञात चोरों ने टूटियों को चोरी करने से पहले पूरी प्लानिंग के साथ पहले पानी की सप्लाई बंद की तथा बाद में टूटियां खोल लीं।

टूटियां खोलने के बाद अज्ञात चोरों ने उनकी जगह प्लास्टिक की गुलियां लगा दी ताकि जब भी पानी की सप्लाई आए तो पानी बाहर न निकले। अज्ञात चोरों द्वारा इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसएमओ ज्वाली डॉ अमन दुबे ने बताया कि अज्ञात चोर मंगलवार रात्रि को अस्पताल के नलकों व वाशबेसिन से 15 टूटियां चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस थाना जवाली में की गई है।

इस बारे में डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है जिस पर पुलिस मौका देखने गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, बैंक में कार्यरत महिला गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का...

हिमाचल में दिवाली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? जानें पूरा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश में दिवाली 8 नवंबर 2026 को रविवार...