दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बुजुर्गों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र के कमांद में शिमला से अपने ससुराल पहुंचे एक 67 वर्षीय व्यक्ति की कार मोड़ते वक्त खाई में लुढ़कने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 67 वर्षीय गीताराम पुत्र हेमराज निवासी शिमला के रूप में हुई है।

दूसरे मामले में सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र में बकरियां चराने जंगल मे गए एक वृद्ध की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय बल्लू राम पुत्र गोकल राम गांव पजोल्थ डाकघर बटवाड़ा के रूप के हुई है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि निहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कमांद क्षेत्र में एक गाड़ी गिरने से एक व्यक्ति की मौत व दूसरे मामले में सलापड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बटवाड़ा क्षेत्र में बकरियां चराने गए 65 वर्षीय वृद्ध की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई।

दोनों मामलों में पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए शवों का पोस्टमॉर्टम सिविल हॉस्पिटल सुंदरनगर में करवाने के उपरांत परिजनों के सपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...