गाड़ी पार्किंग को लेकर पीट दिया युवक,HPU के 150 छात्रों ने दरवाजे पर फेंके पत्थर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला जिले के समरहिल चौकी के तहत पडऩे वाले सांगटी में पिटाई का मामला सामने आया है।

आरोप है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों ने गाड़ी पार्क करने को लेकर उपजे विवाद के बाद स्थानीय युवक की पिटाई कर दी।

छात्रों पर पिटाई, गालीगलौज करने और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में युगल ठाकुर पुत्र माधो राम निवासी कौशल्या भवन मध्य सांगटी समरहिल ने बताया कि वह शनिवार रात सवा नौ बजे दोस्त संदीप के साथ सांगटी में कार को पार्क कर रहा था।

इस दौरान वहां पहुंचे चार छात्रों ने उनसे बहस कर पिटाई कर दी। उसके बाद रात सवा 11 बजे करीब 150 छात्र एक साथ उनके घर के गेट पर आए और गेट पर लातें मारनी शुरू कर उनके दरवाजे पर पत्थर भी फेंके।

इस दौरान उसे जान से मारने और कार जलाने की धमकी भी दी। युवक काफी देर तक परिवार को भी धमकाते रहे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...