HRTC बस में अचानक सांस की दिक्‍कत पर कराहने लगी महिला, ड्राइवर व कंडक्टर ने फटाफट अस्पताल पहुंचा बचाई जान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में सफर कर रही कुल्लू जिला की एक महिला की अचानक तबीयत खराब होने पर बस के चालक व परिचालक ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

समय पर उपचार मिल जाने से महिला यात्री की जान बच गई। निगम के चालक-परिचालक के इस नेक कार्य की परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने प्रशंसा की है।

बता दें कि शनिवार को केलंग बस डिपो की रात्रिकालीन बस धर्मशाला से केलंग जा रही थी। कांगड़ा में सवार ढालपुर निवासी 40 वर्षीय इंदु करीब नौ बजे बैजनाथ के पास सांस की दिक्कत के चलते कराहने लगी।

बस के परिचालक पंकज व चालक मोहन सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नजदीकी जोगेंद्रनगर अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क कर महिला को अस्पताल में पहुंचाया।

सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर की आपात सेवा में मौजूद डा. अंकित ने उपचार किया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने पर परिवहन निगम की बस रवाना हो पाई।

सकुशल घर पहुंच चुकी ढालपुर निवासी इंदु ने परिवहन निगम के चालक व परिचालक का आभार जताया है।

क्‍या कहते हैं अधिकारी 

मंगल चंद, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम, केलंग डिपो ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि निगम के बस चालक व परिचालक ने जोगेंद्रनगर अस्पताल में महिला को प्राथमिक उपचार करवाया है। इससे महिला यात्री को जीवनदान मिला है। जिसकी प्रशंसा निगम के उच्चाधिकारी भी कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...