ऊहल पावर प्रोजेक्‍ट के शेड में भड़की आग, स्विचयार्ड, पावरहाउस व क्वार्टर बचे, दो घंटे बाद पाया काबू

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में शार्ट सर्किट से लडभड़ोल क्षेत्र में 100 मेगावाट ऊहल तृतीय पन विद्युत परियोजना के शेड में अचानक आग भड़क जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में परियोजना का स्विचयार्ड, पावरहाउस, यहां तक कि परियोजना के क्वार्टर भी आ गए थे।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू हो चुकी आग पर काबू पाया जा सका। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आग की इस घटना से हड़कंप मच गया।

पुलिस, प्रशासन व दमकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बेकाबू हो चुकी आग को काबू पाने के लिए परियोजना के कई कर्मचारी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग की लपटें जब परियोजना के क्वार्टर, स्विचयार्ड की ओर भी बढ़ने लगी तो जोगेंद्रनगर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर एक घंटे के बाद जब दमकल के जवान फायरटेंडर के साथ मौके पर पहुंचे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

प्रोजेक्ट परिसर में भड़की इस आग पर काबू पाने के लिए उहल तृतीय परियोजना के मैकेनिकल विंग के कनिष्ठ अभियंता अनुराग, कुलदीप, सिविल विंग के कनिष्ठ अभियंता विशाल व अंकुश के साथ दमकल विभाग जोगेंद्रनगर के प्रभारी शेर सिंह सकलानी, प्रशामक पंकज, कुशल, लेख राम व अनिल ने अहम भूमिका निभाई।

एसडीएम मेजर विशाल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट के नजदीक अचानक आग लग जाने की जैसे ही सूचना उन्हें मिली उन्होंने दमकल विभाग की गाडि़यां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर रवाना किया।

अभी तक किसी भी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। नुकसान के आकलन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

क्‍या कहते हैं अधिकारी

दमकल चोकी जोगेंद्रनगर के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने बताया कि परियोजना के स्विचयार्ड, क्वार्टर व पावर हाउस सहित करीब पांच करोड़ से अधिक की संपति को बचाया गया है।

आग लगने की सूचना परियोजना के क्वार्टरों में रह रही महिला कनिका ने दमकल विभाग को दी, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सका। इससे बड़ा हादसा होते-होते टला।

एसडीएम ने जांच के दिए आदेश

ऊहल परियोजना के नजदीक भड़की आग पर एसडीएम डा. मेजर विशाल शर्मा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जांच के आदेश जारी करते हुए आग की घटना के कारणों की रिपोर्ट कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने उहल परियोजना के प्रबंध निदेशक से भी आग के कारणों की जानकारी मांगी है। वहीं पुलिस को भी मौके की रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के आदेश जारी किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...