भढ़िया पंचायत के 25 परिवारों ने बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर आप का दामन थामा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

आज आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री विनीत कपूर की अध्यक्षता में 25 परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

दिल्ली सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां से लोगो को अवगत करवाया। जनता ने अब मन बना लिया है 2022 में बदलाव होगा । बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां ठेकेदारों की पार्टियां है।

केंद्रीय विकास संगठन कमेटी सदस्य सलीम खान ने बताया की मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी का 2 दिन का दौरा फ्लॉप शो रहा। जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोगों को जो मूलभूत सुविधाएं देनी थी वह मुख्यमंत्री नहीं दे पाए।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर नहीं ,चंबा जिला की पांचों विधानसभा में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं ,चंबा की जनता को लॉलीपॉप देकर चले गए। चम्बा जिला मैं स्वास्थ्य सुविधाएं सभी जगह ठप पड़ी हुई हैं।

कॉलेजों के अंदर प्राध्यापकों की कमी , स्कूल में अध्यापक नहीं , विभागों में स्टाफ की कमी के कारण आम जनता के काम भी नहीं हो रहे।मुख्यमंत्री साहब लोगों को लॉलीपॉप देकर चले गए। लेकिन जनता सब जानती है 2022 में बीजेपी हाफ और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

इस मीटिंग में विशेष तौर पर मौजूद रहे तनवीर मिर्जा, योगराज महाजन ,एडवोकेट उज्जवल महाजन ,विनोद ठाकुर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...