बिजली विभाग की लापरवाही पड़ सकती है लोगों पर भारी

--Advertisement--

Image

चुराह- अनिल कुमार

उपमंडल तीसा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भनोडी में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जम कर गुबार निकाला। गाँव खैरना ,शलुई के लोगों ने बताया की बिजली विभाग तीसा के द्वारा गाँव भनौडी, खैरना और शालुई को ट्रांसफार्मर से लोगों को बिजली तो मुहैया करवाई । लेकिन एलoटी लाइन का विस्तारीकरण सही से नहीं किया गया है।

विभाग ने बिजली की सप्लाई बिना खंभों के पेड़ के सहारे ही दे दी है। जिससे उनके खेत के पेड़ भी सूख गए हैं । कई जगह तो ऐसा आलम है की जंमीन से 3 फुट ऊंचाई पर ही तार लटकी ही है । लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की आने वाले समय में खेतों में मक्की बिजाई का कार्य शुरू होगा, लेकिन जिस तरह से बिजली विभाग ने तारों का जाल बिछाया है । इस बार फसल बिजाई मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है ।

लोगों का कहना है कि उन्होंने विभाग को कई बार अगाह किया है । लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी । जिससे प्रतीत होता है कि विभाग किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में है । उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द हमें इस समस्या से निजात दिलवाई जाए ताकि कोई अनहोनी न हो ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...