स्कूली बच्चों ने सीखे टेलीकॉम व टूर गाइड के गुर

--Advertisement--

Image

स्कूली बच्चों ने सीखे टेलीकॉम व टूर गाइड के गुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा की वोकेशनल टीम का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न।

ज्वाली- माधवी पंडित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा की वोकेशनल टीम का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके तहत वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों ने टूर गाइड बनने के अलावा, टेलीकॉम, फूड प्रेपरेशन और संचार प्रक्रिया की बारीकियां जानी।

स्कूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया ने बताया कि वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा के साथ टूरिज्म एवं कम्युनिकेशन विषय की पढ़ाई भी करवाई जाती है।

वहीं, टूरिज्म प्रवक्ता सुनील शर्मा और कम्युनिकेशन प्रवक्ता गोविंद लाबरा का कहना है कि स्कूल में बच्चों का स्किल डिवेल्पमेंट पर विशेष लेक्चर आयोजित करवाए जाते हैं।

बच्चों को व्यवसायिक क्रम से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम से जोड़ा गया और इन बच्चों को जवाली के ही बीएम होटल ले जाकर खाना बनाने से लेकर परोसन तक की कला से अवगत करवाया गया।

इसके अलावा ऑपटिकल फाइवर की जानकारी भी बच्चों को दी गई। इस मौके पर कंपनी संचालक अजय कुमार और नीरज गुलेरिया ने भी बच्चों को टूर प्रबंधन व कम्युनिकेशन की जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...