समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर ने किया शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना का अनावरण

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

प्रसिद्ध समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर के पावन हाथों से हुआ चार गावों की सरहद पर निर्मित मोक्ष धाम के प्रांगण मे सुसजित शिव मंदिर मे मूर्ति_स्थापना का अनावरण | कैप्टन पराशर ने कहा ब्यास नदी के किनारे निर्मित मोक्ष धाम से ब्यास नदी अब हमारे लिए गंगा का ही स्वरुप है और उतनी ही पवित्र है | धार्मिक भावना से ओत प्रोत कै संजय ने अपने नपे तुले शब्दों के सम्बोधन से सैंकड़ों की तदाद मे एकत्रित जनता को मंत्र_मुग्ध कर दिया |

उन्होंने कहा कि मिट गये सनातन को मिटाने वाले हमारे पर्व, हमारे धर्म, हमारे पूजा स्थल और मोक्ष धाम की नींव और भी मजबूत हुई है | आपके संस्कार, संस्कृति, पुरखों का सम्मान व पूजा और परंमपरा तथा चार गावों की अनोखी एकता की मसाल मुझे शिव शक्ति मंदिर तक खींच लाई | धन दौलत हर कोई कमाता है लेकिन साथ कोई नहीं ले जाता, मोक्ष धाम का निर्माण करना ही मोक्ष पाने जैसा है इसमे न कोई किसी का ऋणी है न ही धन्यावादी, यह सब हमारे नेक संस्कार और संस्कृति है |

बता दें कि कै संजय पराशर शिव शक्ति मोक्ष धाम के निर्माणाधीन समय से ही जरुरी व आर्थिक सहयोग मे मुख्य भूमिका निभाते रहे हैं | इस मोके पर डा. महेन्द्र_ठाकुर (निचली बढल) जिन्होंने मोक्ष धाम निर्माण के लिए प्रेरित किया तथा अपनी नेक कमाई से आर्थिक मदद मे अग्रणीय रहे को भी आदरपूर्ण शब्दों से सराहा गया |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...