हिमाचल प्रदेश के स्‍कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर जाएंगे दो दिन की हड़ताल पर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन मांगों के समर्थन में 23 व 24 फरवरी को दो दिन की हड़ताल करेगी। किसान-मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू शिमला में शनिवार को हुई बैठक में यह फैसला किया।

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार मिड-डे मील वर्करों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मिड-डे मील वर्करों को 2600 रुपये मिलते हैं, वह भी समय पर नहीं मिल रहे हैं।

इस महंगाई के दौर में यह मानदेय बहुत कम है। प्रदेश में कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं व वर्कर्स का रोजगार छीना जा रहा है। इस कारण मिड डे मील वर्कर्स ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि मिड-डे मील वर्कर का न्यूनतम वेतन 9000 रुपये किया जाए और 10 की बजाय 12 माह का वेतन दिया जाए।

बैठक में सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगतराम, रमाकांत मिश्रा, अजय दुलटा, कुलदीप डोगरा, राजेश ठाकुर, बालक राम, आशीष, यूनियन महासचिव हिमी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।

बैठक में विजेंद्र मेहरा ने कहा श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते जनता परेशान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...