मुरारी शर्मा बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष, मुनीष सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष

--Advertisement--

Image

अमन अग्निहोत्री, रूपलाल कौंडल व सीमा शर्मा को मंडी प्रेस क्लब उपाध्यक्ष की कमान

मंडी- नरेश कुमार

प्रेस क्लब मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी भगत सिंह गुलेरिया, पर्यवेक्षक पंकज शर्मा व अखिलेश महाजन की उपस्थिति में प्रेस क्लब भवन रामनगर में हुए। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मुरारी शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। मुनीष सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन अग्निहोत्री, रुपलाल कौंडल व सीमा शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। हंसराज सैनी महासचिव व दीपेंद्र मांटा को सचिव चुना गया। धर्मचंद वर्मा को कोषाध्यक्ष,सोनिया शर्मा को प्रचार सचिव का दायित्व सौंपा गया।

वरिष्ठ पत्रकार बीरबल शर्मा को मुख्य सलाहकार व पूर्व प्रधान अंकुश सूद को उपमुख्य सलाहकार, खेम चंद शास्त्री सलाहकार, पूर्व प्रधान हेमकांत कात्यायन, डीपी गुप्ता व साहित्यकार केके नूतन को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है। चमन शर्मा,सरोज,नीलम मेहता आशा ठाकुर,रीता ठाकुर व राधा कृष्ण वर्मा को सदस्य चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में 55 से 47 सदस्यों ने भाग लिया।

नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी ने अपनी तीन साल की उपलब्धियां व आय व्यय का ब्योरा साधारण अधिवेशन में सदस्यों के समक्ष रखा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारी शर्मा ने कहा मीडिया कर्मियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रशासन से मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...