अज्ञात बदमाशों ने चुराई दुधारू भैंस और बछड़ा, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा में दुधारू भैंस के चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालचंद पुत्र बिहारी लाल गांव रामपुर माजरी पांवटा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ग्राम रामपुर माजरी का निवासी है और वैली आयरन में कार्य करता है।

उसने बताया कि वह पेशे से किसान भी है उसकी भैंस (काले रंग) जो कि पिछले सप्ताह ही ब्याही थी को पिछली रात कोई चोरी करके ले गया है। पिछली रात 10.30 बजे जब यह अपनी डियुटी से वापिस आया तो उस समय तक भैंस इसकी कुड मे ही थी।

लेकिन 24 दिसंबर को सुबह उसकी बहु जब दूध निकालने कुड मे गई तो वहां पर भैंस और उसका बच्चा (कटडा) मौजूद नहीं थे। उसने बताया कि उसकी भैंस की वर्तमान कीमत लगभग 60 से 70 हजार रुपये है।

इसकी भैंस की कोई पशु चोरी करने वाला गिरोह बच्चे सहित चोरी करके ले गया है। भैंस की संगल रोड पर मौजूद मिला है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...