सरकार के दावे खोखले: राणो देवी को नहीं मिल पाया सरकारी योजनाओं का लाभ।

--Advertisement--

Image

एक कच्चे कमरे में कर रही गुजर बसर, कभी भी हो सकता है हादसा।

स्वारघाट- सुभाषचंद्र

सरकार द्वारा चलाई योजनाएं वहीं दम तोड देती है जब गरीब परिवार को उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसा ही एक वाक्या उपमंडल स्वारघाट के री पंचायत में देखने को मिला है।जहाँ एक गरीब परिवार नरक की जिंदगी जी रहा गई। पंचायत री की राणो देवी एक कच्चे कमरे में अपना गुजर बसर कर रही है।

राणो देवी के पति की 4 वर्ष पूर्व लम्बी बीमारी के बाद मृत्यू हो चुकी है। जिसके बाद परिवार में राणो देवी अकेली बची है।
उन्होंने बताया कि कई प्रकार की आवासीय सुविधाएं होने पर भी, आज दिन तक पंचायत से मकान सहायता के नाम पर कोई फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है।

राणो देवी के कोई संतान न होने से सरकार द्वारा दी जा रही विधवा पेंशन ही उसके लिए एकमात्र सहारा बनी हुई है। राणो देवी के पास एक कच्चा कमरा है। जिसकी हालत इस क़द्दर बनी हुई है कि, कमरे की छत कभी भी गिर सकती है।बरसात के दिनों में राणो देवी को रातें मजबूरी में बाहर काटनी पड़ती हैं, तो किसी रिश्तेदार के आ जाने पर राणो देवी को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। राणो देवी ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द आवास की सुविधा प्रदान की जाए।

इस बारे में जब पंचायत उपप्रधान जगत राम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि गरीब परिवार को आवासीय योजना में डाल दिया गया है। जब भी पास होता है, तो प्राथमिकता के आधार पर मकान बनवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...