विदेशी मेहमानों ने सेंट जोन चर्च मैक्‍लोडगंज में मनाया क्रिसमस का पर्व, रात 12 बजे हुई विशेष प्रार्थना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

पर्यटन नगरी धर्मशाला में क्रिसमस के जश्‍न की धूम है। मैक्‍लोडगंज स्थित सेंट जोन चर्च में क्रिसमस से पिछले दिन शाम को विशेष प्रार्थना सभा हुई, इसमें विदेशी मेहमानों ने बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लिया। विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने सेंट जोन चर्च में क्रिसमस पर्व मनाया।

इस बार वीकेंड पर आए क्रिसमस काे मनाने के लिए मैक्लोडगंज पहुंचे लोगों ने आधी रात 12 बजे से ही मैक्लोडगंज स्थित सेंट जोन चर्च में प्रार्थना सभा शुरू कर दी। देश के व विदेश से आए हुए पर्यटकों ने उत्साह के साथ क्रिसमस पर्व मनाया। लगभग पूरी रात यह दौर चला रहा।

आज सुबह करीब 11 बजे से विशेष प्रार्थना सभा फिर शुरू हुई जो 12 बजे तक चली। इस दौरान केवल कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य ही मौजूद रहे, जबकि अन्य कार्यक्रम इस बार कोरोना के चलते आयोजित नहीं किए गए।

यहां बता दें कि बीते वर्ष कोविड-19 के बावजूद विशेष प्रार्थना के लिए चर्च खुला था। 2020 में सेंट जॉन चर्च मैक्लोडगंज एक घंटे के लिए खुला और विशेष प्रार्थना सभा के बाद इसे फिर बंद कर दिया गया। उस दौरान दोपहर दो बजे से विशेष प्रार्थना शुरू हुई और तीन बजे तक चली और उसके तुरंत बाद गिरजाघर को बंद कर दिया गया।

सेंट जोन चर्च

धर्मशाला से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित मैक्लोडगंज बस स्टैंड से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे ही सेंट जोन चर्च है। इस चर्च का निर्माण वर्ष 1863 में हुआ था। यह घने पेड़ों से घिरा हुआ खूबसूरत और प्राचीन चर्च है। यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। चारों ओर से देवदार के वृक्षों से घिरा यह एक खूबसूरत पिकनिक स्थल भी है।

क्षेत्र के होटल लगभग फुल

क्रिसमस को लेकर धर्मशाला व मैक्लोडगंज के होटलों के 80 फीसद कमरे बुक हैं। इस बार हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों के कमरे पहले 80 फीसद तक बुक हो चुके हैं। ये बुकिंग उत्तरी भारत के तहत आते राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, जेएंडके, यूपी व राजस्थान के पर्यटकों की हैं। धर्मशाला शहर में ही करीब 1000 होटल हैं जबकि इसके अलावा रेस्ट हाउस व होम स्टे भी हैं। ऐसे में उम्मीद जाहिर की जा रही है कि होटलों के साथ-साथ गैस्ट हाउसों में भी अच्छा कारोबार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...