
हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट
एसपी ऑफिस हमीरपुर से महज सौ से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर डांकक्वाली स्थित शिव मंदिर में लगातार तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। यहां पर शातिर चोरों ने मंदिर के अंदर मूर्तियों के लिए बने शीशे की बॉक्स को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
हालांकि मंदिर से कितने रुपयों का चढ़ावा और क्या-क्या चोरी हुआ है इस विषय पर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में पुलिस की छानबीन के बाद यह सब स्पष्ट हो पाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नगर परिषद हमीरपुर के एरिया में स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी चोरी की घटना सामने आई थी।
सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी निर्मल सिंह से जब इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
