मंडी में पीएम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी निहारेंगे शाहपुर के कीवी फल

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

मंडी में 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांगड़ा की कीवी, शहद और शटाके मशरूम भी देखेंगे। शाहपुर के धारकंडी के बोह गांव के बागवान रिहाडु राम की ओर से तैयार किए गए कीवी फल प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। इसके अलावा जिले से शहद के तीन सैंपल, पालमपुर के शिटाके मशरूम सहित फूलों के सैंपल कांगड़ा की शोभा बढ़ाएंगे।

उन्होंने बताया कि रैली में भवारना, बैजनाथ, लंबागांव, सुलह व पंचरुखी से बागवानी योजनाओं का लाभ ले चुके 200 लाभान्वित किसान व बागवान हिस्सा लेंगे। शाहपुर के धारकंडी के बोह पंचायत के बागवान रिहाडू राम ने बताया कि वह फरवरी 2019 से कीवी की खेती कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके लिए कीवी की खेती करना चुनौती से कम नहीं था, लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी के सामने उनके फलों का पेश होना उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related