कांगड़ा कालेज में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट: मुनीष

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

डीएवी कॉलेज कांगड़ा में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज बास्केटबाल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता में मेजबान कांगड़ा की टीम विजेता रही।

फाइनल मैच कांगड़ा व ऊना के बीच खेला गया। इसमें डीएवी कांगड़ा ने ऊना को 69-45 अंक के अंतर से हरा प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे बास्केटबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष व ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुनीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुनीष ने कहा कि संघ ग्रामीण स्तर बास्केटबाल को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कॉलेज परिसर में बैडमिंटन कोर्ट के लिए पचास हजार देने की घोषणा की। प्राचार्य बलजीत सिंह पटियाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी कॉलेज का नाम प्रदेश भर में जाना जाता है। इस दौरान पार्षद प्रेम सागर, पवन, हरीश, अजय सूद आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...