लुधियाना कोर्ट में बम धमाके का आरोपी निकला पूर्व पुलिसकर्मी

--Advertisement--

Image

ड्रग्स माफ़िया मामले में गगनदीप दो साल काट चुका है सज़ा।

पंजाब- भूपेंद्र सिंह

पंजाब के लुधियाना कोर्ट में गुरुवार सुबह हुए ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति की पहचान पूर्व पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। वह लुधियाना जिले के खन्ना सदर थाने में मुंशी के रूप में पदस्थ था। ड्रग माफिया से लिंक के कारण उसे 2019 में सेवा से बर्खास्त किया गया था। उसने दो साल तक जेल की सजा भी काटी। सितंबर में ही वह जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गगनदीप सिंह जीटीबी नगर खन्ना का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अमरजीत सिंह है। गगनदीप सिंह को STF ने अगस्त 2019 में 85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वह एक महिला के साथ मिलकर नशा तस्करी करता था। मोबाइल सिम और डोंगल के नंबर से इसकी पहचान हुई है।

गगनदीप छोटे कद का पहलवान टाइप का था। उसके खिलाफ 11 अगस्त 2019 को U/S 21, 29-61-85 NDPS एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन STF मोहाली फेज 4 में FIR नंबर 75 दर्ज हुई थी। मामले में लुधियाना जिले के खन्ना में NIA ने छापा भी मारा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...