प्यार की जीत, दो साल के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान की इकरा बनी भारतीय युवक की दुल्हन

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

एक-दूसरे के लिए धड़कते दो दिलों के आगे सरहद की दीवारें छोटी पड़ गईं। जो सरहद कोरोना के कारण दो वर्ष बंद रहीं, वह भी खुल गई। कोरोना को आखिरकार हार माननी पड़ी। भारतीय अंबेसी द्वारा वीजा मिलने पर भारतीय युवक सैय्यद तबस्सुर अहमद और पाकिस्तानी दुल्हन इकरा नसीर का मिलन हुआ। आखिरकार मंगनी के दो साल बाद यहां कादियां के युवक ने अपनी पाकिस्तानी मंगेतर से शादी कर ली। दोनों के घरवालों ने धूमधाम से पारंपरिक रूप से उनकी शादी करवाई। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों बहुत खुश हैं। दुल्हन इकरा नसीर भारत में नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

कहते हैं जहां संयोग हो वहीं पर शादियां मुकम्मल होती हैं। भारत के रहने वाले सैय्यद तबस्सुर अहमद की मंगनी पाकिस्तान की इकरा नसीर से 24 दिसंबर, 2019 को हुई थी। इसके बाद कोरोना के चलते बार्डर सील कर दिए गए और दूसरे देशों से आवाजाही बंद कर दी गई। इस कारण इकरा नसीर को भारत में आने के लिए करीब दो वर्ष लग गए। हालात पहले से बेहतर होने पर पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास ने इकरा नसीर को भारत का वीजा दिया। इकरा नसीर के भारत पहुंचते ही उनके ससुराल वालों ने इन दोनों की धूमधाम से यहां पर शादी करवा दी।

इकरा ने कहा- भारत में शादी करके खुश हूं

पाकिस्तानी दुल्हन इकरा नसीर ने बताया कि वह भारत में शादी करके बहुत खुश है और भारत सरकार की आभारी भी हैं, जिन्होंने यहां आने के लिए वीजा देकर उन्हें अपने नए जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी भारत सरकार नागरिकता हासिल करने में उनकी सहायता करेगी ताकि वह अपने नए जीवन की शुरुआत अच्छे ढंग से अपने परिवार सहित यहां पर कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...