शाहपुर में खुलेगा हिमाचल का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

जिला कांगड़ा के शाहपुर में देश का तीसरा और प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। नए साल के पहले हफ्ते में यहां कक्षाएं शुरू भी हो जाएंगी। आईटीआई शाहपुर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के बीच पांच साल के लिए एमओयू साइन हो चुका है, जिसके चलते आईटीआई शाहपुर के परिसर में इसकी कक्षाएं लगेंगी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमीकी तरफ से विद्यार्थियों को एक हफ्ते का ड्रोन लाइसेंस कोर्स करवाया जाएगा।

इसके साथ ही और अन्य प्रकार के कोर्स भी होंगे। ये संस्थान हिमाचल सरकार की देखरेख में चलाया जाएगा। इस संबंध ड्रोन डेवलपमेंट मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि अभी तक 100 के करीब लोगों की एडमिशन हो चुकी है। जनवरी के पहले हफ्ते में कक्षाएं शुरू होंगी।

यह एक हफ्ते का कोर्स होगा। इसके लिए आईटीआई शाहपुर के मैदान में लैंडिंग और टेकिंग साइट और क्लासरूम भी तैयार कर लिया गया है। एक बैच में केवल छह लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एक दिन में लगभग सात घंटे कक्षा चलेगी। इस कोर्स की योग्यता दसवीं पास होगी। यह कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों की संस्थान की तरफ से 45 दिन के भीतर प्लेसमेंट भी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...