Himachal Upchunav: भाजपा ने घोषित किए पार्टी प्रत्याशी, फतेहपुर और जुब्बल में उलटफेर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

लंबे इंतजार और अटकलों के बाद आखिरकार भाजपा ने गुरुवार सुबह हिमाचल उपचुनाव के चारों प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। मंडी से ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर और अर्की से रतन सिंह पाल का नाम पिछली रात ही तय हो गया था, लेकिन अंतिम लिस्ट में जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर में उलटफेर हो गया है।

जुब्बल कोटखाई में भाजपा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के निधन के दिन से ही उनके बड़े बेटे चेतन बरागटा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारे हुई थी, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर नेताओं के परिवार में टिकट न देने के फैसले के कारण चेतन बरागटा का टिकट कट गया है। वह अपने पिता के निधन के 15 दिन बाद से कल तक चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन आखिर में टिकट जिला परिषद की पूर्व सदस्य नीलम सरैक को मिला है। नीलम कोटखाई के कलबोग वार्ड से जिला पार्षद रह चुकी हैं। इनका नरेंद्र बरागटा के परिवार से 36 का आंकड़ा था।

कांगड़ा की फतेहपुर सीट पर भी एक रोज पहले कृपाल परमार के बजाय बलदेव ठाकुर और जगदेव में मुकाबला हो गया था। जगदेव संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं और हाल ही में जिला परिषद का चुनाव भी लड़े थे। दूसरी ओर बलदेव ठाकुर पिछली बार भाजपा द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर इंडिपेंडेंट लड़ चुके हैं, लेकिन इस बार दोबारा से भाजपा में वापसी के बाद दावेदार थे। फतेहपुर सीट की भौगोलिक परिस्थितियों और जीतने की क्षमता के आधार पर आखिरी समय में जगदेव के बजाय बलदेव ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

चारों प्रत्याशी तय होने के बाद अब नामांकन की प्रक्रिया आज पहले नवरात्र से शुरू हो रही है। मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर आज नामांकन भर रहे हैं और इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हो रहे हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब नामांकन कल भाजपा करेगी। दूसरी ओर कांग्रेस में आज 2 सीटों पर नामांकन है। इनमें अर्थी से संजय अवस्थी और फतेहपुर से भवानी पठानिया वीरवार को ही पर्चा दायर करेंगे। नामांकन के साथ ही हिमाचल में चुनाव प्रचार का ऐलान हो जाएगा।

किसने जारी की फेक लिस्ट, साइबर जांच होगी

भाजपा की आधिकारिक लिस्ट आने से पहले वीरवार सुबह एक नकली सूची भी सोशल मीडिया पर जारी हो गई। इसमें मंडी से कंगना रनौत समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रत्याशी बताए गए थे। हिमाचल भाजपा इस मामले में आज चर्चा करेगी और उसके बाद पार्टी के आईटी सेल के माध्यम से इसकी शिकायत साइबर सेल को की जाएगी यह पता लगाया जाएगा कि यह शरारत किसने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...