Himachal Upchunav : मंडी में प्रतिभा सिंह से भिड़ेंगे ब्रिगेडियर, अर्की से रतन पाल को टिकट

--Advertisement--

Image

भाजपा ने कारगिल हीरो खुशाल ठाकुर को बनाया प्रत्याशी, अर्की से रतन पाल को मिला टिकट

शिमला- जसपाल ठाकुर

उपचुनाव में सरकार के लिए प्रतिष्ठा की सीट बने मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह पूर्व सांसद एवं स्व. वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह को टक्कर देंगे। मंडी जिला के ही बिग्रेडियर ठाकुर अभी नगवाईं में रहते हैं।

67 वर्षीय खुशाल ठाकुर वर्तमान में भूतपूर्व सैनिक निगम में सीएमडी हैं और इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव से भाजपा प्रत्याशियों के पैनल में रह चुके हैं। पूर्व सैनिक होने के नाते उन्हें बाकी दावेदारों पर प्राथमिकता मिली। दूसरी तरफ अर्की सीट पर भाजपा ने रतन सिंह पाल पर ही फिर से भरोसा जताया है।

पाल पिछला विधानसभा चुनाव वीरभद्र सिंह के खिलाफ लड़े थे और छह हजार के अंतर से हार गए थे। चूंकि भाजपा ने अभी आधिकारिक तौर पर प्रत्याशी घोषित नहीं किये हैं, लेकिन मंडी और अर्की के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों सीटों पर ब्रिगेडियर खुशाल और रतन सिंह पाल के नामिनेशन पेपर तैयार हो गए हैं। (एचडीएम)

फतेहपुर मंे बलदेव और जगदेव में पंेच

कांगड़ा की फतेहपुर सीट पर भाजपा कृपाल परमार के बाद बलदेव ठाकुर और जगदेव के बीच फंस गई है। बलदेव ठाकुर यहां पिछला चुनाव आजाद लड़ चुके हैं और जगदेव को हाल ही में किसान मोर्चा में जगह दी गई थी, लेकिन अब इनमें से किसका चयन पार्टी करती है, इसका इंतजार है।

जुब्बल कोटखाई में बरागटा की राह रोड़ा

जुब्बल कोटखाई सीट से नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद उनके बेटे चेतन बरागटा का टिकट पक्का माना जा रहा था। लेकिन अब दिल्ली में उस सैद्धांतिक फैसले की चर्चा है कि नेताओं के निधन के बाद उन्हीं के परिवार से टिकट न दिया जाए। इस लिहाज से नीलम सरैइक का विकल्प पार्टी के पास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...