राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेला में गांधी जयंती के पर कई प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेला में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया।

विद्यालय में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

निबंध प्रतियोगिता में नैंसी मेहरा + 1 की छात्रा ने प्रथम, नंदिता ठाकुर + 1 की छात्रा ने द्वितीय , जबकि निनाक्षी + 1 की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विनाक्षी + 2 कक्षा की छात्रा ने प्रथम , तनु मेहरा + 1 की छात्रा ने द्वितीय ,जबकि निशांत नौवीं कक्षा के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय की 4 टीमों ने भाग लिया।

जिनमें राखी + 2, ,तानिया कौंडल + 1, प्रिंस नौवीं कक्षा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सानिया शर्मा तथा अंकिता धीमान+ 1, तमन्ना 9 वीं कक्षा, की टीम ने द्वितीय स्थान। जबकि सेजल + 2,मीनाक्षी + 1,और कमल कुमार 9वी कक्षा, की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साहित भाव से बढ़ चढ़कर भाग लिया, क्योंकि यह प्रतियोगिताएं कोरोना काल के कारण लंबे समय के पश्चात विद्यालय में आयोजित की जा रही थी । प्रधानाचार्य महोदय श्री सतीश कुमार ने गांधी जयंती के इस अवसर पर विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया ।

उन्होंने कहा कि आज के इस युग में जहां हर जगह असंतोष, असमानता, रिश्वतखोरी ,आतंकवाद, और भाई भतीजावाद बढ़ रहा है, ऐसे में हम महात्मा गांधी जी के दिखाए हुए मार्ग पर चल कर ही इन सभी बुराइयों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वच्छ भावनाएं जन्म लेती हैं और हमें अच्छाई और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं ।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...