कांगड़ा बाईपास के पास भारी भूस्‍खलन से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप, कार पर गिरे पत्‍थर

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

मटौर-शिमला नेशनल हाईवे पर कांगड़ा बाईपास के पास भारी भूस्‍खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बताया जा रहा है दस से ज्‍यादा जगह मलबा गिरा है। इस कारण कांगड़ा बाजार से लेकर तकीपुर तक वाहनों की कतारें लग गई हैं। भूस्‍खलन के दौरान कार सवार भी चपेट में आ गया। ज्‍वालामुखी निवासी व्‍यक्ति की कार पर पत्‍थर लगने से शीशा टूट गया। हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो एक मरीज को लेकर सिटी अस्‍पताल कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। गाड़ी के चालक सुरिंदर पाल ने बताया कि ज्वालामुखी से आती बार कांगड़ा बाईपास के नीचे बेशुमार बारिश से सड़क पर पत्थर गिर रहे थे। भूस्खलन के कारण पीछे मलबा गिरने से सड़क बाधित हो गई थी। गाड़ी पीछे नहीं कर सकता था तथा आगे मलबा व पत्थर लगातार सड़क पर आ रहे थे। पहाड़ी से पानी के झरने सीधे सड़क पर गिर रहे थे। बहुत कोशिश करने के बाद भी गाड़ी के शीशे पर तेज गति से पत्थर आ गिरा, जिससे शीशा टूट गया है। लेकिन बमुश्किल जान बची है।

प्रशासन ने सुबह भूस्‍खलन की सूचना के बाद मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही तुरंत प्रभाव से बंद कर दी। बाईपास से कांगड़ा किला पुल तक कई जगह पर भारी पत्थर तथा मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा है। बारिश व भूस्खलन के कारण सड़क पर लंबा यातायात जाम लग गया। हालांकि किसी बड़ी घटना की अभी तक कोई सूचना नहीं हैं।

कांगड़ा उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा का कहना है पहाड़ी से मलबा गिरने की जानकारी उन्हें मिली है और वह तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासन जल्‍द ही मार्ग को बहाल कर देगा। कांगड़ा के मिशन रोड पर पहाड़ से दरका भारी मलबा। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...