
चम्बा- भूषण गुरूंग
जिला चंबा में बेरोजगार युवक व युवतियों को नौकरी का सुनहरा मौका आया है। प्रदेश की नामी कंपनी इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर अपने नए बैच के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए 500 पदों को भरने के लिए 5 सितंबर ग्राम पंचायत बनीखेत, 6 सितंबर ग्राम पंचायत ककीरा तथा 7 सितंबर ग्राम पंचायत कुंडनू चुबाड़ी डिस्ट्रिक्ट चंबा के विभिन्न स्थानों पर भर्ती का आयोजन कर रही है।
जिसमें में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। कंपनी के एचआर जसदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने विभिन्न श्रेणियों में आवेदन मांगे हैं।
जिसमें सिक्योरिटी गार्ड 200 महिला, सिक्योरिटी गार्ड 50, दसवीं पास अनस्किल्ड हेल्पर 150 आईटीआई डिप्लोमा 50 रिक्रूटमेंट अधिकारी 20 तथा ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।
इसके अलावा सुरक्षा जवानों का दसवीं पास तथा लंबाई 168 सेंटीमीटर वजन 58 किलोग्राम तथा किसी भी प्रकार से हैंडिकैप्ड नहीं होना चाहिए होना अनिवार्य है । जिसमें लड़के लड़कियां भाग ले सकते हैं तथा नियुक्त किए गए अभ्यार्थियों को कंपनी के द्वारा हिमाचल पंजाब हरियाणा में स्थाई तौर पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।
कंपनी प्रबंधन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतन मान 9500से लेकर ₹22000 मासिक दिया जाएगा। कंपनी द्वारा अन्य सुविधा जैसे रहना खाना इपीएफ ईएसआई इंश्योरेंस ओवरटाइम और इंक्रीमेंट कंपनी के द्वारा मैया करवाई जाएगी।
कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मापदंड शैक्षणिक योग्यता के आधार पर लिखित परीक्षा व पर्सनल इंटरव्यू के बाद किया जाएगा तथा सिक्योरिटी गार्ड 1 माह की ट्रेनिंग के बाद कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को तय तिथि को ही जॉइनिंग लेटर प्रदान कर दिए जाएंगे।
इन पदों को भरने के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल किसी भी पद के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यार्थी अपने दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लाएं अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क ₹240 रहेगा जो की भर्ती स्थल पर ही देना होगा ।
अभ्यार्थी से यह अपील की जाती है कि कोविड-19 के चलते हैं समाजिक दूरी बनाएं तथा मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें इसके अलावा कैंपस में एक समय में एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 6230562918, 8221862918 पर संपर्क कर सकता है।
