केंद्रीय विद्यालय नँगल भूर में धूमधाम से मनाया गया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 

--Advertisement--

Image

पठानकोट, भुपिंद्र सिंह राजू :-

केंद्रीय विद्यालय नंगल भूर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महोदय श्री पी एल मीना ने की तथा अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय हट्टी, कर्नाटक के प्राचार्य श्री विजय कुमार उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से की गई उसके उपरांत प्राचार्य श्री पी एल मीना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। मुख्याध्यापक श्री पूरन लाल जी ने प्राचार्य श्री पी एल मीना तथा अतिथि प्राचार्य श्री विजय कुमार जी को बुके देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समूह गान प्रस्तुत किया जो कि तेलुगु भाषा का देश भक्ति गीत था। समूह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘देश रंगीला रंगीला’ देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा 10 की छात्रा पूजा ने भाषण एवं कक्षा 7 के छात्र वैभव ने कविता प्रस्तुत की जिसके बोल थे ‘भारत जमीन का टुकड़ा नहीं एक जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।’

कक्षा 6 की छात्रा रूहानी ने ‘जहां पांव में पायल हाथ में कंगन’ गाने पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया।

समारोह में शिक्षकों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें हिंदी शिक्षक अजीत सिंह ने बांसुरी वादन द्वारा ‘संदेशे आते हैं…’ गाना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक शिक्षिका सुश्री विशाखा ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम प्रस्तुत किया।

प्राचार्य श्री पी एल मीणा ने अपने संबोधन में सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शहीदों को नमन किया तथा भारत की आजादी, संप्रभुता, एकता और अखंडता को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी संगीत शिक्षक श्री सोमनाथ जी के मार्गदर्शन में कई गयीं।कार्यक्रम की रूपरेखा सी सी ए प्रभारी सरजीत सिंह ने बनाई मंच का संचालन श्री अजीत सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती विराज मोहिनी के अतिरिक्त सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा कुछ विद्यार्थी भौतिक रूप से व कुछ ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए।सभी कार्यक्रम कोविड नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न कराये गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...