हरबंस पटियाल बने लघु उद्योग भारती हिमाचल के नए अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

हरबंस पटियाल बने लघु उद्योग भारती हिमाचल के नए अध्यक्ष, बरोटीवाला के संजीव शर्मा बने महामंत्री, परवाणु के प्रकाश चंद वर्मा बने कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर भारत प्रभारी

बददी, 31 जुलाई, सुभाष चंदेल

उद्योगपति हरबंस पटियाल को लघु उद्योग भारती का नया प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है जबकि संजीव शर्मा महामंत्री होंगे। परवाणु के प्रकाश चंद वर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन में पूरे प्रदेश से उपस्थित सदस्यों के समक्ष की।

औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश का द्विवाषिक अधिवेशन किशनपुरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें आर.एस.एस के प्रचारक व राष्ट्रीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती प्रकाश चंद ने विशेष तौर पर शिरकत की।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर भारत के प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल ने उपस्थिति दर्ज की। सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कंसल ने अपने दो साल की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उस पर संतोष जाहिर किया।

उन्होने कहा कि उन्होने अपने कार्यकाल मे तन मन धन से दो साल में संगठन व सदस्यों की भरपूर सेवा की और कोई कोर कसर नहीं छोडी। उसके बाद उत्तर भारत के प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल ने नई टीम की घोषणा की।

उसमें नालागढ़ के उद्योगपति हरबंस पटियाल को लघु उद्योग भारती का नया प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं संजीव शर्मा को राज्य महामंत्री नियुक्त किया गया। परवाणु के कार्यकर्ता प्रकाश चंद वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

मंंच संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. विक्रम बिंदल ने किया। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलेव भाई प्रजापति ने कहा कि लघु उद्योग भारती 1994 से एमएसएमई सैक्टर में कार्यरत एक मात्र अखिल भारतीय उद्योग संगठन है जिसकी पूरे भारत में शाखाएं है।

इस अवसर पर बददी इकाई अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, डा राजेश गुप्ता, चिरंजीव सिंह ठाकुर, नवीन रावत, विकास सेठ, अनिल मलिक, पंकज मित्तल, सतीश सिंगला, सतीश ढूंढवा, मोनिका, दीक्षा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

कोर कमेटी का भी गठन-

इस अवसर पर पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक कोर कमेटी का गठन किया जिसमें सदस्य के रुप में विनोद खन्ना, विक्रम बिंदल, सुरेंद्र जैन, राजेश गुप्ता, एम पी शर्मा, राजीव कंसल व विकास सेठ को शामिल किया गया। अध्यक्ष, महामंत्री व कैशियर भी इस कमेटी के पदेन सदस्य होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...