भटियात के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने बिक्रम जरियाल पर उठाए सवाल

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, अनिल संब्याल

भटियात के पूर्व कांग्रेस विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात के विधायक तथा प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक बिक्रम जरियाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि बस अड्डा चुवाड़ी में एचपीएमसी की दुकान करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश कुमार के साथ शनिवार को विधायक ने अभद्र व्यवहार किया, जिसकी वो निंदा करते हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्य सचेतक, तानाशाह की तरह व्यवहार करते हुए, कांग्रेस से जुड़े लोगों पर निशाना साध रहे हैं। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के व्यवहार की कड़ी निन्दा करती है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में राजेश कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। पठानिया ने प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भी विधायक के मुताबिक कार्य कर रहा है जिसके चलते उक्त दुकानदार का बिना मास्क का चालान, विधायक के इशारे पर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दुर्व्यवहार के मामले की कड़ी निन्दा करती है तथा तथा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि भले ही उनको इसका जवाब देने के लिए विधायक के सिंबलघट्टा स्थित घर जाना पड़े।

पठानिया ने विधायक से अपने शब्दो तथा व्यवहार में संयम बरतने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने भाजपा शासन में चंबा जिला से भेदभाव तथा सौतेले व्यवहार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचेतक कोई भी संवैधानिक पद नहीं है तथा न ही विधायक को कोई विभाग तथा अधिकार मिला है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...