मुख्यमंत्री को तिरंगा फहराने से कोई नहीं रोक सकता : योगराज

--Advertisement--

Image

कोटला -स्वयंम

प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने रविवार को कोटला में एक प्रेस वार्ता में कहा कि खालिस्तान द्वारा हिमाचल के मुख्यमंत्री को 15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर अंजाम भुगतने की धमकी के बाद पूरा हिमाचल एक हो गया है । सारा देश और सारी दुनिया तिरंगे के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं। और 15 अगस्त को तिरंगा बड़ी शान से लहराएगा ।

हमारे मुख्यमंत्री को तिरंगा लहराने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी शक्तियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी दी गई है । कि उनके द्वारा 15 अगस्त को तिरंगा लहराने नहीं देंगे। हम इस धमकी की निंदा करते हैं। और सारा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के एक नेता ने कहा था कि अगर कश्मीर में धारा 370 हटाएंगे तो कश्मीर घाटी में तिरंगा उठाने वाला एक भी व्यक्ति नहीं मिलेगा। लेकिन 26 जनवरी को सारे कश्मीर में हर पंचायत में तिरंगा फहराया गया और 15 अगस्त को भी फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तिरंगा पूरी शान के साथ लहराता रहेगा और 15 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री तिरंगा लहराएंगे और सलामी लेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है की सभी 15 अगस्त को अपने-अपने घर की छत पर सुरक्षित रहकर तिरंगा फहराकर अपनी एकता का प्रमाण दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...