पदम विभूषण, पदम भूषण एवं पदम श्री पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले पदम विभूषण, पदम भूषण एवं पदम श्री पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे गए है। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने दी । उन्होंने बताया कि पदम पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

यह पुरस्कार सभी क्षेत्रों/विषयों, जैसे कला, साहित्य और शिक्षा,खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान आदि में प्रतिष्ठित और असाधारण उपलब्धि/ सेवा के लिए प्रदान किए जाते है। उन्होंने बताया कि पदम पुरस्कार के लिए नामांकन केवल ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पदम सम्मान के प्रकरण  25 जुलाई, 2021 तक सम्बन्धित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए विवरणात्मक रूप में (अधिकतम 800 शब्द) जिला भाषा अधिकारी, मंडी के कार्यालय में भिजवा सकते है।

अधिक जानकारी के लिए आप जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नं. 01905-223315 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...