भोले के जयकारों से गूंज उठी छोटी काशी, श्रावण मास शुरू होते ही एकादश रूद्र मंदिर में उमड़े भक्त

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

छोटी काशी मंडी शुक्रवार से ओम नम शिवाय के जयकरों से गुंजयामान हो गई। सावन मास के शुरू होने पर एकादश रूद्र मंदिर में जिला उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी द्वारा अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर जाप का शुभारंभ किया, जो कि 15 अगस्त तक दिन रात निरंतर जारी रहेगा।

एकादश रूद्र मंदिर के पुजारी स्वामी सत सुंदरम ने बताया कि.एकादश रूद्र मंदिर में यह परंपरा लगातार 42 वर्षों से चली आ रही है। मंदिर में हर सोमवार को खीर का भंडारा भी लगाया जाएगा। एक महीने तक हर मंगलवार को मंदिर परिसर में 11 से एक बजे तक सुंदरकांड का आयोजन होगा। इसके साथ हर वर्ष की भांति दोपहर को एसओपी के तहत लंगर की व्यवस्था जारी रहेगी।

उपायुक्त ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से करोना नियमों के तहत दर्शन व  प्रसाद ग्रहण करने का भी आग्रह किया। इसके साथ हर वर्ष की भांति दोपहर को एसओपी के तहत लंगर की व्यवस्था जारी रहेगी। बता दें कि मंडी जनपद के प्राचीन एकादश रूद्र मंदिर में पिछले कई दशकों से चली आ रही ओम नम: शिवाय अखंड जाप की परंपरा आज भी निभाई जा रही है, वहीं शिवरात्रि वाले दिन ओम नम: शिवाय अखंड जाप के पूर्ण होने पर मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...