पवन काजल का आरोप, कांगड़ा उपमंडल में कई सौ कनाल भूमि चढ़ी आपदा की भेंट, सरकार खामोश

--Advertisement--

Image

कांगड़ा उपमंडल में 12 जुलाई को आई आपदा से हुए जख्म अब सामने आने लगे हैं। इस आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान कृषकों को हुआ है जिनकी खड्डों के साथ लगती भूमि आपदा की भेंट चढ़ी सैंकड़ों कनाल भूमि के पानी के बहाव में बह जाने की सूचना है।

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कांगड़ा उपमंडल में 12 जुलाई को आई आपदा से हुए जख्म अब सामने आने लगे हैं। इस आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान कृषकों को हुआ है जिनकी खड्डों के साथ लगती भूमि आपदा की भेंट चढ़ गई है। कांगड़ा उपंमडल में ही सैंकड़ों कनाल कृषि भूमि के पानी के बहाव में बह जाने की जानकारियां सामने आ रही हैं।

कांगड़ा उपमंडल से निकलने वाली मांझी, मनूनी व बनेर खड्ड में आये तेज पानी के बहाव से कई जगह खड्ड ने रास्ता ही बदल लिया है जिससे सैंकड़ों किसानों की उपजाऊ भूमि पानी के बहाव में बह गई है। हालांकि कांगड़ा उपमंडल की किन पंचायतों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है अभी तक सही जानकारी सरकार के पास नही आई है परन्तु मांझी व मनूनी खड्ड से पंचायत समीरपुर, जमानाबाद, गगल, समीरपुर खास, म्यालू, ढुगियारी, बढियाड़ा सहित अन्य कई पंचायतें है जहां भारी मात्र में कृषि भूमि कटाव हुआ है। मनूनी व मांझा खड्ड में आये भारी पानी से दोनों खड्ड की चौड़ाई में कई मीटर के हिसाब से वृद्धि हो गई जिससे नुकसान का आकलन लगाना बेहत ही मुश्किल हो गया है।

पंचायत प्रतिनिधि अपनी अपनी पंचायतों में भूमि कटाव की जानकारी एकत्रित करने में लगे है यहां तक की कई परिवार की पुश्तैनी जमीन भी जमीन पानी में बह चुकी है। पंचायत ढुगियारी की प्रधान निशा ने बताया कि उनकी पंचायत में ही लगभग 15 कनाल से अधिक भूमि पानी में बह चुकी है। उन्होने बताया कि अभी तक वह आपदा से हुये नुकसान का आकलन कर रही है और यह आंकड़ा काफी बढ़नी की संभावना है।

उन्होने बताया कि 12 जुलाई की आपदा काफी बढ़ी थी जिससे नुकसान की सही जानकारी सामने आने में अभी समय लग सकता है। उन्होने बताया कि अभी तक उनकी पंचायत में अश्वनी कुमार, देसराज, रणजीत सिंह, अश्वनी सैनी, कुंज लाल, राम सिंह सहित अन्य कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि आपदा में उनकी भूमि लगभग 15 कनाल पानी के तेज बहाव में बह गई है।

उन्होंने बताया कि ढुगियारी पंचायत की तरह ही समीरपुर पंचायत, सनौरा, बैदी, समीरपुर खास, गगल में भारी मात्र में भूमि कटाव हुआ है। वही दूसरी ओर उपंमडल कांगड़ा में भारी संख्या में हुये भूमि कटाव को लेकर कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी आपदा के बाद भी सरकार सोई है और कांगड़ा उपमंडल में आपदा से कितना भूमि कटाव हुआ है उसकी कोई जानकारी पंचायतों से नही ली गई है जबकि सैंकड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक अभी तक जो जानकारी उन्हें मिली है उसके मुताबिक लगभग 200 कनाल से अधिक कृषि व अन्य पानी में बह चुकी है।

इसी कड़ी के चलते गुरूवार को विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्न के समीरपुर पंचायत के देहरिया गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मांझी खड्ड में आई भारी बाढ़ से गांव के लगभग एक सौ कनाल उपजाऊ जमीन पानी के बहाव में बह जाने से दर्जनों किसान परिवार प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्न के गग्गल, मस्तपूर, देहरिया, समीरपूर, अन्य क्षेत्नों में बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और विधानसभा के मानसून सत्न में सदन में सवाल उठाकर प्रदेश सरकार से प्रभावितों को उचित मुआवजा और खड्ड किनारे क्रेट वायर लगाकर उचित सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शुक्रवार शाम तक समीरपुर और देहरिया गांव में पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। काजल ने कहा देहरिया गांव में सलाडी खड्ड के ऊपर आधे अधूरे पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है और शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य पूरा करवा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाएगी।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बालिया, ग्रामीण प्रदीप कुमार, मदन लाल, भगवानदास, लाल सिंह, शेर सिंह, अजय, बिधि चंद, रमेश सहित कई लोग उपस्थित रहे। काजल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही आइपीएच और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याएं शीघ्र दूर करने के आदेश जारी किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...