देहरा:दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां कल कालेश्वर महादेव मंदिर के साथ बह रही ब्यास नदी में होंगी प्रवाहित

--Advertisement--

Image

दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को कालेश्वर महादेव मंदिर के साथ बह रही ब्यास नदी में प्रवाहित की जाएंगी। बीते रोज आम जनता के दर्शनों के लिए अस्थियां देहरा पहुंची। अस्थियां लेकर देहरा पहुंचे सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के जननायक थे।

परागपुर, आशीष कुमार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को कालेश्वर महादेव मंदिर के साथ बह रही ब्यास नदी में प्रवाहित की जाएंगी। बीते रोज आम जनता के दर्शनों के लिए अस्थियां देहरा पहुंची। अस्थियां लेकर देहरा पहुंचे पूर्व कर्मचारी एवम कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के जननायक थे।

गरीबों के मसीहा राजा वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी हाइकमान ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा कर उन्हें जनता के दर्शनार्थ रख कर उसी विधानसभा क्षेत्र से बहने वाली नदी में बहाने का निर्णय लिया। जिसके चलते वह देहरा एवं जसवां परागपुर विधानसभा के लिए दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां लेकर रामपुर से देहरा पहुंचे हैं। शुक्रवार को देहरा एवम जसवां परागपुर में राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियों को जनता के दर्शनों के लिए रखा गया है।

17 जुलाई को इन अस्थियों को कालेश्वर महादेव से गुजरने वाली व्यास नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरभद्र सिंह महान पुरुष को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने जो प्रदेश के लिए व जनता के लिए किया है वह सदैव याद रखा जाएगा।

उनके चले जाने से प्रदेश को नुकसान होगा। इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी। वीरभद्र सिंह से न केवल उनकी विधानसभा क्षेत्र के लोग ही स्नेह करते थे बल्कि हरेक विधानसभा क्षेत्र में वीरभद्र सिंह की बहुत पकड़ थी, इस लिए जब भी चुनाव आते थे तो उन्हें किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए उस क्षेत्र के कांग्रेस नेता आमंत्रित करते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...